avatar
Acharya Prashant
@WithAcharyaPrashant
14.04.2026 11:48
आचार्य प्रशांत क्रॉस्वर्ड नागपुर में: संवाद, उत्साह और आत्मीयता का संगम

11 अप्रैल को नागपुर के क्रॉसवर्ड बुकस्टोर में आचार्य प्रशांत का बुक साइनिंग सत्र उनके नागपुर दौरे का आत्मीय समापन बना। बड़ी संख्या में पाठकों ने इस बुक साइनिंग में भाग लिया और उनकी एक झलक पाने को उत्सुक दिखाई दिए। अपनी बुक्स हस्ताक्षरित कराने के साथ-साथ लोगों को उनसे संवाद करने का अवसर भी मिला। पाठकों ने आचार्य प्रशांत की पुस्तक 'Truth Without Apology'- जो प्रकाशन के समय से ही बेस्टसेलर रही है- पर विशेष रूप से अनेक प्रश्न पूछे। पूरे वातावरण में उत्साह, अपनापन और सीखने की भावना स्पष्ट झलक रही थी। बातचीत में जिज्ञासा भी थी, सहजता भी और गहराई भी। कई लोगों ने साझा किया कि आचार्य जी की शिक्षाओं ने उनके जीवन में स्पष्टता और दिशा दी है और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
4
1 936

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram

Acharya Prashant

16.6K
Official Telegram Channel of Acharya Prashant.

- YouTube:
youtube.com/acharyaprashant
- Facebook*:
https://www.facebook*.com/AdvaitAcharyaPrashant
* Принадлежит организации Meta, которая признана экстремистской и запрещена на территории РФ
Открыть в Telegram