IIIT नागपुर में आचार्य प्रशांत का प्रभावशाली संवाद ✨
देशभर के युवाओं के साथ अपने सतत संवाद क्रम को आगे बढ़ाते हुए आचार्य प्रशांत ने 10 अप्रैल को IIIT नागपुर में छात्रों, टीचर्स और फ़ैकल्टी के साथ एक विशेष सत्र किया। कॉलेज का विशाल एम्फीथिएटर उत्सुक छात्रों से भरा रहा- जो उनके विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ते प्रभाव का सशक्त प्रमाण है। संबंधों, करियर और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों पर छात्रों के साथ हुई खुली बातचीत में आचार्य प्रशांत ने गहराई और स्पष्टता से उत्तर देते हुए युवाओं को नई दृष्टि प्रदान की।
रबीन्द्रनाथ टैगोर की गीतांजलि की कविताओं के माध्यम से उन्होंने जीवन के अधूरेपन को समस्याओं की जड़ बताया और स्पष्ट किया कि सच्ची स्वतंत्रता तथ्यों के सम्मान से ही संभव है। उन्होंने आध्यात्मिकता को निष्क्रियता नहीं, बल्कि सही कर्म और सही संबंध के रूप में परिभाषित किया, साथ ही यह भी कहा कि तकनीकी ज्ञान के साथ आत्म-ज्ञान का होना अत्यंत आवश्यक है।
🔥5
❤1
931
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram