avatar
Acharya Prashant
@WithAcharyaPrashant
07.04.2026 17:51
आचार्य प्रशांत का मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं से विशेष संवाद

6 अप्रैल को आचार्य प्रशांत का उत्तराखंड के प्रतिष्ठित IB-मान्यता प्राप्त मसूरी इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं के साथ एक गहन संवाद सत्र आयोजित हुआ। इस अवसर पर आचार्य प्रशांत का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। छात्राओं और फ़ैकल्टी मेम्बर्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, और पूरा सभागार ऊर्जा से भरा रहा।

सत्र से पहले छात्राओं को आचार्य प्रशांत की 'Truth Without Apology' पुस्तक भेंट की, जिससे वे सत्र के विषयों के साथ और गहराई से जुड़ सकें। सत्र के बाद छात्राओं के साथ ग्रुप फोटो और बुक साइनिंग भी आयोजित किए गए।

सत्र के दौरान छात्राओं ने पहचान, पढ़ाई का दबाव, दूसरों से तुलना, ज़िम्मेदारियाँ और जीवन के चुनाव जैसे विषयों पर प्रश्न रखे। चर्चा में शिक्षा को केवल अंकों या उपलब्धियों तक सीमित न मानकर उसे आत्म-समझ से जोड़ने पर ज़ोर दिया गया।

यह संवाद स्कूल जीवन से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर केंद्रित एक महत्वपूर्ण संवाद था, जिसने छात्राओं को अपने जीवन और विचारों को अधिक स्पष्टता से देखने की दिशा में प्रेरित किया।

वीडियो आपके साथ जल्द ही साझा किए जाएंगे।
4
🔥 2
982

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram

Acharya Prashant

16.6K
Official Telegram Channel of Acharya Prashant.

- YouTube:
youtube.com/acharyaprashant
- Facebook*:
https://www.facebook*.com/AdvaitAcharyaPrashant
* Принадлежит организации Meta, которая признана экстремистской и запрещена на территории РФ
Открыть в Telegram