avatar
PIB Fact Check
@PIB_FactCheck
12.03.2026 09:57
सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बालिकाओं को माता पिता की अनुमति के बिना HPV वैक्सीन लगाई गई, जिसके बाद बालिकाओं का स्वास्थ्य खराब हो गया।

#PIBFactCheck

❌ यह दावा पूर्णतः भ्रामक एवं आधारहीन है।

▶️ आशा कार्यकर्ता द्वारा टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों को वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गई और उनकी सहमति के बाद बालिकाओं को टीकाकरण के लिए लाया गया।

विवरण - https://x.com/i/status/2031751331845927337

▶️ टीकाकरण से पहले सभी का U-WIN पोर्टल पर पंजीकरण किया गया और टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक निगरानी भी की गई।

▶️ कुछ बालिकाओं ने टीकाकरण के बाद बाहरी खाद्य पदार्थों का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबियत खराब हुई। PHC में प्राथमिक उपचार के बाद बालिकाएं अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

⚠️ कृपया विश्वसनीय जानकारी हेतु आधिकारिक स्त्रोतों पर ही विश्वास कीजिए।
1.9K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram

PIB Fact Check

18.7K
Countering misinformation on Govt. policies/schemes.

Suspect a Govt. related news to be fake? Send it to us at +918799711259/socialmedia@pib.gov.in
Открыть в Telegram