avatar
PIB Fact Check
@PIB_FactCheck
06.03.2026 15:41
PIB Fact Check Видео: �� सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और इसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की उम्मीद है इसलिए लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा लेनी चाहिए। ❌ यह दावा फर्ज़ी है। ✅ देश में कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल और एटीएफ सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, जिससे मध्य पूर्व से उत्पन्न होने वाली अल्पकालिक समस्याओं का निदान किया जा सके। विवरण: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2235106&reg=3&lang=2 ⚠️ लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप जाकर टंकी फुल कराने के लिए उकसाने वाले ऐसे संदेशों पर विश्वास मत कीजिए। प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा कीजिए।
✅ भारतीय ऊर्जा कंपनियों के पास ऐसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत उपलब्ध है, जो होर्मुज स्ट्रेट से होकर नहीं गुजरते, जिससे संभावित अस्थायी आपूर्ति बाधाओं से निपटने में मदद मिल सकती है।

✅ पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति पर निरंतर नज़र रखने के लिए मंत्रालय द्वारा 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

�� केंद्र सरकार से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध खबर, वीडियो या तस्वीर PIB Fact Check को भेजिए, वास्तविकता हम आपको बताएंगे -

�� व्हाट्सएप: +91 8799711259
�� ईमेल: factcheck@pib.gov.in
2 2.2K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram

PIB Fact Check

18.7K
Countering misinformation on Govt. policies/schemes.

Suspect a Govt. related news to be fake? Send it to us at +918799711259/socialmedia@pib.gov.in
Открыть в Telegram