avatar
PIB Fact Check
@PIB_FactCheck
06.03.2026 15:40
�� सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और इसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की उम्मीद है इसलिए लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा लेनी चाहिए।

❌ यह दावा फर्ज़ी है।

✅ देश में कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल और एटीएफ सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, जिससे मध्य पूर्व से उत्पन्न होने वाली अल्पकालिक समस्याओं का निदान किया जा सके।

विवरण: https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2235106&reg=3&lang=2

⚠️ लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप जाकर टंकी फुल कराने के लिए उकसाने वाले ऐसे संदेशों पर विश्वास मत कीजिए। प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा कीजिए।
4 2.5K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram

PIB Fact Check

18.7K
Countering misinformation on Govt. policies/schemes.

Suspect a Govt. related news to be fake? Send it to us at +918799711259/socialmedia@pib.gov.in
Открыть в Telegram