दावा: वीडियो में स्मार्ट सिटी मिशन के संबंध में दावा किया गया है कि इस योजना के तहत 9,70,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की गई, लेकिन वास्तव में केवल ₹182 करोड़ (लगभग 0.01%) ही खर्च किए गए हैं, कई शहरों में परियोजनाएँ 10–15% से अधिक पूरी नहीं हुई हैं और अधिकांश परियोजनाएँ केवल कागज़ों तक सीमित हैं
#PIBFactCheck:
❌ यह दावा फर्जी है
✅ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 शहर केंद्र सरकार से ₹47,458 करोड़ (यानी कुल केंद्रीय आवंटन का 99%) की वित्तीय सहायता प्राप्त कर चुके हैं। इन 100 शहरों में से 88 शहर अपनी केंद्रीय वित्तीय सहायता का 100% प्राप्त कर चुके हैं
✅ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कुल केंद्रीय वित्तीय सहायता में से ₹46,152 करोड़ (97%) खर्च कर लिए हैं
✅ कुल 8,064 परियोजनाओं में से 7,752 परियोजनाएँ पूरी हो चुकी हैं, यानी लगभग 96% परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूरी हो गई हैं
✅ इंदौर, भोपाल और पटना ने अपनी 100 फीसदी परियोजनाएँ पूरी कर ली हैं
1.8K
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram