#YouTube चैनल "Indian Press House" के एक वीडियो में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधी कुछ दावे किए गए हैं:
दावा: वीडियो में कहा गया है कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लिए कुल ₹36.5 लाख करोड़ का आवंटन हुआ, लेकिन इसमें से केवल ₹7.85 लाख करोड़ (21%) ही खर्च किए गए, जबकि शेष 79% राशि की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है
#PIBFactCheck:
❌ यह दावा फर्जी है
➡️वर्ष 2016–17 से 2025–26 के बीच केंद्र प्रायोजित योजनाओं (CSS) के लिए ₹38.35 लाख करोड़ का बजट अनुमान (Budget Estimate) रखा गया, जिसमें से 2016-17 से 2024-25 तक ₹32.52 लाख करोड़ का वास्तविक व्यय (Actual Expenditure) हुआ है
➡️केंद्र प्रायोजित योजनाएँ वे विकास परियोजनाएँ हैं जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा शुरू, डिज़ाइन और वित्त पोषित किया जाता है, लेकिन जिनका क्रियान्वयन राज्य सरकारों और उनकी एजेंसियों द्वारा किया जाता है
✅ किसी वित्तीय वर्ष के अंत में अप्रयुक्त राशि का पूरा हिसाब रहता है और यह भारत की संचित निधि (Consolidated Fund of India) में दर्ज रहती है
1 2.2K
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram