#ड्रीम_प्रोजेक्ट – निःशुल्क भोजन सेवा…
जरूरतमंदों को शुद्ध ,पौष्टिक और निःशुल्क भोजन उपलब्ध करवाना हमेशा से मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। इस सपने को साकार करने की शुरुआत इस बार मैं 13 अगस्त – मेरे जन्मदिवस के अवसर पर करने जा रहा हूँ।
🏥 राजकीय उम्मेद अस्पताल, जोधपुर (जो राजस्थान का सबसे बड़ा मातृ एवं शिशु अस्पताल है, जहाँ हर वर्ष 25-30 हजार बच्चों का जन्म होता है) में इलाज के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों के लिए 13 अगस्त 2025 से निःशुल्क भोजन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक चलने वाली इस भोजन सेवा में खिचड़ी, दो सब्जी व रोटी परोसी जायेगी।यह सेवा निर्मल गहलोत चेरिटेबल फाउंडेशन व अदम्य चेतना ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित होगी।
उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ मोहन जी मकवाना, अदम्य चेतना के स्थानीय संयोजक श्री राजेन्द्र सिंह राखी तथा अनुज तरूण गहलोत के साथ आज जगह का अवलोकन किया।
🎁 आपका सहयोग
यदि आप अपने जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ या किसी अन्य मांगलिक अवसर पर इस सेवा से जुड़ना चाहते हैं, तो मात्र ₹5100/- की सहयोग राशि देकर एक दिन के भोजन के लाभार्थी बन सकते हैं।
❤27
1 3.7K
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram