ऐतिहासिक शुरुआत
उत्कर्ष संस्थान द्वारा एक अद्भुत नवाचार “उत्कर्ष सारथी कार्यक्रम” को आज ज़मीनी स्तर पर साकार करने की शुभ शुरुआत पीपाड़ शहर स्थित गोकुल बाबू डिग्री कॉलेज से की गई । उत्कर्ष सारथी कार्यक्रम स्कूल्स/ कॉलेजेज़ के विद्यार्थियों को उन्हीं के कैंपस में प्रतियोगी परीक्षाओं की भव्य तैयारी करवाने की एक अनूठी पहल हैं। अब विद्यार्थियों को डमी एडमिशन से व उनके अभिभावकों को अतिरिक्त वित्तीय भार, बच्चों को घर से दूर भेजने की चिंता से मुक्ति मिलेगी । डॉ. राम अकेला जी के संस्थान गोकुल बाबू डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आज सैकड़ों विद्यार्थियों और गणमान्य नागरिकों से संवाद का अवसर मिला इस अवसर पर “उत्कर्ष सारथी केंद्र” का विधिवत शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा के संयुक्त निदेशक श्री प्रेम चंद सांखला व करंट अफेयर के विख्यात शिक्षक कुमार गौरव के साथ ही शिक्षा जगत से जुड़े अनेक विद्वान साथी मौज़ूद रहे । कार्यक्रम में सबसे वरिष्ठ वयोवृद्ध किंतु सबसे ऊर्जावान युवा 102 वर्षीय श्री गुटाराम जी भी इस मिशन को अपना आशीर्वाद देने के लिए उपस्थित रहे ।
✍🏻 डॉ. निर्मल गहलोत
👍25
❤6
2 4.8K
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram