avatar
Nirmal Gehlot
@NirmalGehlot
13.08.2023 05:02
जन्म दिवस पर
बड़ी चिंता से मुक्ति…
आज जीवन के 46वें बसंत में प्रवेश करते समय लम्बे समय से चल रही एक चिंता से मुक्त होने का प्रयास किया हैं। एक चिंता हमेशा मन में सताये रहती थी कि हॉस्पिटल, गुरुकुल, श्वास बैंक, स्वाध्याय केंद्र, धर्मशाला, ब्लड डोनेशन सेंटर इत्यादि स्थायी सेवा केंद्रों के निर्माण में एकमुश्त सेवाराशि समर्पित करने के बाद भी उनके निरन्तर व श्रेष्ठ संचालन के लिए भी हर महीने बड़ी धनराशि की आवश्यकता पड़ रही है, तो कैसे दीर्घकाल तक हर महीने वह धनराशि जुटाई जायेगी ? अभी तो मैं यह कर पा रहा हूँ,परंतु समय व जीवन का कोई भरोसा नहीं है…सेवा के जो प्रकल्प मैंने निर्मित होते हुए देखे हैं, धन की कमी के कारण उनके नियमित संचालन में बाधा नहीं आये,ऐसी कोई स्थायी व्यवस्था करने का विचार काफी समय से मन में चल रहा था। इसी चिंता से मुक्ति के लिए हमारे परिवार द्वारा गठित ‘निर्मल गहलोत चेरिटेबल फ़ाउंडेशन’ के एकाउंट में आज हमने अलग से 13 करोड़ रूपये जमा कराके FD (Fixed Deposit) कराने का निश्चय किया है। ट्रस्ट की इस एफ.डी. से प्राप्त हर महीने 7-8 लाख रूपये करमुक्त ब्याजराशि का उपयोग मेरे जीवन काल के दौरान व उसके बाद भी सेवा के इन प्रकल्पों के लिए किया जा सकेगा।मुझे ख़ुशी हैकि मेरा पूरा परिवार इस निर्णय में मेरे साथ है।
आज जन्मदिवस पर यही कामना है कि अनुजों का स्नेह, अग्रजों का आशीर्वाद व परमात्मा की कृपा सदा बनी रहे और जितनी पारी शेष बची है उसको अच्छे से खेल लिया जाये।🙏
46
👍 21
5.1K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram
* Принадлежит организации Meta, которая признана экстремистской и запрещена на территории РФ
Открыть в Telegram