जोधपुर की धरती पर आज सेवा के नये व अनूठे प्रकल्प की नींव रखी…
पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की पावन प्रेरणा से परमहंस रामप्रसाद जी महाराज के कर कमलों से जोधपुर में आज अपनी तरह के अनूठे ब्लड डोनेशन सेंटर की नींव रखी गई।एक ऐसा सेंटर जहाँ किसी भी व्यक्ति या संस्था को हर वो सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी जो किसी रक्तदान शिविर के लिए जरूरी होती हैं। यह अत्याधुनिक सेंटर एसी हॉल से लेकर पलंग, कुर्सियाँ, टेबल, रजिस्ट्रेशन काउंटर, कंप्यूटर्स, ऑडिटोरियम और जलपान गृह जैसी सुविधाओं से युक्त होगा। आयोजकों को सिर्फ रक्तदाताओं और पसंदीदा ब्लड बैंक को सूचित करना होगा। रक्तदान शिविर से पहले रक्तदाताओं को मेडिटेशन के लिए प्रेरित करके उन्हें 15 मिनिट मेडिटेशन करवाया जायेगा जिससे उनमें दिव्य ऊर्जा का संचार हो और वे रक्तदान के सुकून की आंतरिक अनुभूति महसूस कर पाएँ।यहाँ होने वाला हर शिविर एक दिव्य रक्तदान शिविर होगा।
मुझे पूरी आशा है कि श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर रूपी इस अनूठी मुहिम से रक्तदान शिविरों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि होगी तथा इस प्रकल्प से प्रेरित होकर देश के अन्य शहरों में भी इस प्रकार के सेंटर स्थापित होंगे।
- डॉ निर्मल गहलोत
👍8
❤4
5.9K
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram