avatar
Nirmal Gehlot
Переслано от Utkarsh Classes
13.06.2023 08:32
सादर आमंत्रण 💐 
पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी की पावन प्रेरणा से हम जोधपुर में अपनी तरह का अनूठा ब्लड डोनेशन सेंटर स्थापित करने जा रहे हैं। इसमें रक्तदान शिविर का आयोजन करवाने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं के लिए एसी हॉल, पलंग, कुर्सियाँ, टेबल, रजिस्ट्रेशन काउंटर, जलपान का स्थान, रक्तदाताओं के अभिनंदन हेतु ऑडिटोरियम इत्यादि सभी तरह की सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।उन्हें केवल अपने रक्तदाताओं व पसंदीदा ब्लड बैंक को रक्त संग्रहण के लिए सूचित करना है।बाकी A to Z सारी व्यवस्था इस भवन में उनको तैयार मिलेगी।
ब्लड डोनेशन कैम्प के लिए समर्पित अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से युक्त Sri Sri Ravishankar Blood Donation Centre की नींव का मुहूर्त आज पूज्य स्वामी परमहंस १०८ श्री रामप्रसाद जी महाराज के कर कमलों द्वारा सम्पन्न होगा।
दिनांक :  आज मगंलवार‚ 13 जून
समय : दोपहर 12:15 बजे
स्थान : स्वामी नम्बर प्लेट्स के पास, गीता भवन के सामने वाली तीसरी चौपासनी रोड, जोधपुर

आप सादर आमंत्रित हैं। 🙏

  विनीत :
निर्मल गहलोत चेरिटेबल फ़ाउंडेशन
एवं समस्त सदस्य
👍 6
1
3.8K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram
* Принадлежит организации Meta, которая признана экстремистской и запрещена на территории РФ
Открыть в Telegram