avatar
Nirmal Gehlot
@NirmalGehlot
28.02.2023 16:41
उत्कर्ष क्लासेस तथा PW (Physics Wallah) ने किया Joint Venture 📣
आपको यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि गुणवत्ता मूलक शिक्षा वाजिब फीस में उपलब्ध करवाने वाली दो अग्रणी शैक्षणिक संस्थाओं फिजिक्सवाला (PW -Physics Wallah) व उत्कर्ष क्लासेस,जोधपुर ने Joint Venture के तहत एक लंबी अवधि के लिए एग्रीमेंट किया है।
फिजिक्सवाला व उत्कर्ष क्लासेज इस जॉइंट वेंचर के तहत विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए एक दूसरे की कोर क्षमताओं को बढ़ाने के लिए साथ कार्य करने के लिए सहमत हुए हैं।
दोनों संस्थाओं की डिजिटल एज्युकेशन के क्षेत्र में पूरे भारत में बड़ी पहचान है तथा ये विभिन्न एग्जाम कैटेगरी में कई यूट्यूब चैनल्स संचालित करती हैं। उत्कर्ष क्लासेस के मुख्य यूट्यूब चैनल पर 11 मिलियन तथा फिजिक्सवाला के मुख्य चैनल पर 9.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। दोनों संस्थाओं के मोबाइल एप्लीकेशन पर एक-एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।
इस जॉइंट वेंचर के तहत उत्कर्ष क्लासेज सरकारी सेवाओं की परीक्षा केटेगरी में विस्तार का अपना नेतृत्व जारी रखेगा तथा देशभर में उन शहरों में सरकारी नौकरी की तैयारी कराने के लिए अपने ऑफलाइन सेंटर्स खोलेगा जहाँ फिजिक्सवाला के पहले से ही जेईई व नीट के लिए 'विद्यापीठ' के नाम से सेंटर्स स्थापित हैं।
इसके अतिरिक्त उत्कर्ष क्लासेज व फिजिक्सवाला मिलकर 'उत्कर्ष प्राइवेट जॉब्स' के नाम से एक नई केटेगरी लॉन्च करेंगे जो विद्यार्थियों को भारत की नामी कंपनियों में प्राईवेट जॉब प्लेसमेंट के लिए मदद करेगी।
उत्कर्ष क्लासेज जो पिछले 20 वर्षों से ऑफलाइन कक्षाओं को संचालित कर रहा है, अब फिजिक्सवाला को ऑफलाइन क्लासेस के संचालन व एक मजबूत हाइब्रिड लर्निंग मॉडल विकसित करने में मदद करेगा। बदले में, फिजिक्सवाला भी अपनी 300 से अधिक इंजीनियर्स की टीम को उत्कर्ष क्लासेज के तकनीकी एडवांसमेंट व विद्यार्थियों को उसके घर तक स्टडी मैटेरियल बाँटने के तंत्र को विकसित करने में मदद करेगा।
इस जॉइंट वेंचर के बाद ‘अब कामयाबी पर होगा सबका हक’ (उत्कर्ष क्लासेस का ध्येय वाक्य) तथा ‘पढ़ लो चाहे कहीं से, सिलेक्शन होगा यहीं से’ ( फिजिक्स वाला का ध्येय वाक्य) के मूल मंत्र पर कार्य करने वाली, विद्यार्थियों के इमोशन से बनी ये दोनों संस्थाएँ ‘स्टूडेंट फ़र्स्ट’(विद्यार्थी प्रथम) के सिद्धांत पर कार्य करते हुए क्वालिटी एज्युकेशन को वाजिब फीस में हर घर तक पहुँचाने के अपने अभियान को अब द्रुत गति से आगे बढ़ा पायेगी।
- डॉ. निर्मल गहलोत
(फाउंडर व सीईओ, उत्कर्ष क्लासेस)
👍 27
3
2 4.4K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram
* Принадлежит организации Meta, которая признана экстремистской и запрещена на территории РФ
Открыть в Telegram