avatar
Nirmal Gehlot
@NirmalGehlot
30.01.2023 14:45
बड़ी पहल
उत्कर्ष क्लासेस में मनोवैज्ञानिक परामर्श विभाग की स्थापना
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.ए.के.मलिक होंगे अध्यक्ष

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का छात्रों मे उत्पन्न तनाव को दूर करने के लिए अब उत्कर्ष क्लासेस की ओर से मनोवैज्ञानिक परामर्श विभाग की स्थापना की गई है। इस विभाग में मनोविज्ञान के जाने माने विशेषज्ञ विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेंगे। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.ए.के.मलिक, उत्कर्ष मनोवैज्ञानिक परामर्श विभाग के अध्यक्ष होंगे। वहीं उत्कर्ष के ट्रेनिंग एंड डवलपमेंट विभाग के प्रभारी दीपक बिस्सा एवं मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ.हेमलता पंचारिया परामर्श विभाग के सदस्य होंगे।
उत्कर्ष क्लासेज के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ.निर्मल गहलोत ने बताया कि कई बार माता- पिता की बच्चों से अत्यधिक अपेक्षाओं और सपनों को पूरा करने की चिंता विद्यार्थियों में मानसिक अवसाद का कारण बन जाती है। इससे परीक्षा की सुनियोजित तरीके से तैयारी करने के बजाय उनमें नकारात्मक अभिवृत्तियां विकसित होती है जो कभी – कभी उन्हें घातक कदम उठाने को मजबूर करती हैं। विद्यार्थी अवसाद में न आकर बेहतर ढंग से अपने लक्ष्य को साध सकें इसी उद्देश्य से संस्थान की ओर से मनोवैज्ञानिक परामर्श विभाग की शुरुआत की गई है। इस विभाग के विशेषज्ञों की टीम समय-समय पर विद्यार्थियों की काउंसलिंग करेंगी।
मनोवैज्ञानिक परीक्षणों का होगा प्रयोग
उत्कर्ष मनोवैज्ञानिक परामर्श विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.ए.के.मलिक ने बताया कि विभाग की ओर से समय -समय पर विभिन्न कार्यशालाओं एवं काउंसिलंग सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा की तैयारी के गुर सिखाए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न मनोवैज्ञानिक परीक्षणों के माध्यमों से भी विद्यार्थियों की मन:स्थिति को समझते हुए उन्हें स्ट्रेस फ्री होकर परीक्षा देने के लिए तैयार किया जाएगा। हालांकि उत्कर्ष क्लासेज के नीट एवं जेईई केंद्र पर पहले से प्रायोगिक रूप से मनोविज्ञान विशेषज्ञों की टीम यह कार्य करती आई है। जिसके सकारात्मक परिणाम भी विद्यार्थियों को प्राप्त हुए हैं।
उत्कर्ष क्लासेज ने की पहल
प्रदेश के कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले कई विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने के बाद यह मामला राज्य की विधानसभा में भी उठ चुका है। सरकार की ओर से भी शिक्षण संस्थानों को इस प्रकार की सलाह दी जाती रही है कि विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रखने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। उत्कर्ष क्लासेस ने अपनी ओर से यह सकारात्मक पहल करते हुए मनोविज्ञान परामर्श विभाग की स्थापना की है।
22
👍 9
1 4.3K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram
* Принадлежит организации Meta, которая признана экстремистской и запрещена на территории РФ
Открыть в Telegram