राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 ● स्वामी विवेकानंद की जयंती को प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है।
● इस दिन को वर्ष 1984 में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में नामित किया गया था।
● इस दिन का उद्देश्य भारत के युवा मन को दिशा देना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए शक्ति के रूप में एकजुट करना। यह सामाजिक जुड़ाव तथा बौद्धिक और सांस्कृतिक एकता के सबसे बड़े प्रयासों में शामिल है। इसका लक्ष्य है- भारत की विविधतापूर्ण संस्कृतियों को साथ लाना और उन्हें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के एकता के सूत्र में पिरोना है।
● केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा कर्नाटक सरकार के सहयोग से 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
● राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 की थीम ‘विकसित युवा विकसित भारत’ है।
● इस उत्सव को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की एकता को मज़बूत करने के लिए देश की विविध संस्कृतियों के बीच संबंधों को बढ़ावा देना है।
● इस वर्ष बायोडिग्रेडेबल सामग्री का उपयोग करते हुए युवा महोत्सव को हरित उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
● भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय जी-20 की वाई (यूथ)-20 गतिविधियों के लिए पूरे देश में 'वाई टॉक्स' का आयोजन कर रहा है।
● राष्ट्रीय युवा महोत्सव वाई-20 की थीम के बारे में युवाओं को संवेदनशील बनाकर देश भर में वाई-20 के लिए उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करेगा।
● युवा शिखर सम्मेलन में निम्नलिखित मुद्दों को शामिल किया गया है- (i) कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल का भविष्य
(ii) जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी
(iii) शांति निर्माण और सुलह
(iv) साझा भविष्य-लोकतंत्र में युवा और शासन
(v) स्वास्थ्य और लोक कल्याण
● महोत्सव की एक कड़ी के रूप में 15 जनवरी को कर्नाटक के 31 जिलों से 5 लाख लोगों को शामिल कर सवेरे 6 बजे से 8 बजे के बीच एक योगाथन की योजना भी बनाई गई है।
👍9
3 3.8K
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram