avatar
Nirmal Gehlot
@NirmalGehlot
13.12.2022 10:42
संसद हमला : 13 दिसंबर, 2001
⬧ 13 दिसंबर, 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद परिसर में घुसकर अंधाधुंध फ़ायरिंग की थी।
⬧ सुरक्षा बलों ने भीषण जवाबी कार्रवाई में उन्हें मार गिराया था।
⬧ इस हमले में आतंकियों का सामना करते हुए दिल्ली पुलिस के पाँच जवान, सीआरपीएफ की एक महिला काँस्टेबल और संसद के दो गार्ड शहीद हुए। 16 जवान इस दौरान मुठभेड़ में घायल हुए।
⬧ यह पाकिस्तान की भारत के लोकतंत्र के मंदिर को धराशायी करने की साजिश थी, लेकिन भारत के सुरक्षाकर्मियों ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए इन आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
⬧ संसद पर हमले की घिनौनी साजिश रचने वाले मुख्य आरोपी अफ़ज़ल गुरु को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।
⬧ संसद पर हमले की साजिश रचने के आरोप में सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त, 2005 को अफ़जल गुरु को फाँसी की सजा सुनाई थी। 9 फ़रवरी, 2013 को अफ़ज़ल गुरु को नई दिल्ली को तिहाड़ जेल में सुबह 8 बजे फाँसी पर लटकाया गया।
⬧ संसद परिसर के अंदर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने अचानक हुए हमले का बड़ी ही वीरता से सामना किया।
⬧ लोकतंत्र के इस मंदिर में कोई आंच न आए, इसलिए उन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगा दी।
JOIN NOW - @UTKARSH_in_ENGLISH
JOIN NOW - @utkarshiaspcs
👍 4
3
2 2.9K

Обсуждение 0

Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.

Обсудить в Telegram
* Принадлежит организации Meta, которая признана экстремистской и запрещена на территории РФ
Открыть в Telegram