सादर आमंत्रण
आपको यह जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि ईश्वरीय कृपा से आज से कुछ महीनों पूर्व हमने जोधपुर के मथुरादास माथुर राजकीय चिकित्सालय में कार्डियोथोरेसिक यूनिट के नवीनीकरण का कार्य हाथ में लिया था जो अब पूर्ण हो चुका है और उत्कर्ष की 20वीं वर्षगाँठ को 13 सितम्बर 2022 को शाम 4:15 बजे पूज्य स्वामी परमहंस श्री रामप्रसाद जी, अपना घर संस्थान (भरतपुर) के संस्थापक डॉ बृज मोहन भारद्वाज जी व वेरांडा ग्रुप के चेयरमैन चैन्नई के समाजसेवी श्री सुरेश जी कल्पाथी के कर कमलों द्वारा उसका लोकार्पण होगा।
हमने अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक सेंटर में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से युक्त दो ऑपरेशन थियेटर, एक आई.सी.यू. वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, सी.टी.वार्ड व मरीजों के परिजनों हेतु वातानुकूलित प्रतीक्षालय का पूर्णतः नवीनीकरण करवाया है। अब जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में हार्ट की बायपास सर्जरी के साथ ही हार्ट व लीवर ट्रांसप्लांट ऑपरेशन भी हो सकेंगे। लोकार्पण के पश्चात भी अच्छी व्यवस्था के लिए इस यूनिट की सम्पूर्ण रखरखाव की ज़िम्मेदारी भी ‘उत्कर्ष’ ने ली है। ध्यातव्य है कि इस सरकारी अस्पताल में RGHS व चिरंजीवी योजना के कारण सरकारी कर्मचारियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का इलाज निःशुल्क होता ही है, अब श्रेष्ठ इंफ़्रास्ट्रक्चर होने पर उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सुविधाओं व बड़े प्राईवेट हॉस्पिटल जैसी सुंदर व्यवस्थाओं से भी वे लाभान्वित हो सकेंगे।
सेवा का यह पुनीत अवसर प्रदान करने के लिए अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास जी राजपुरोहित, इस पावन प्रेरणा के स्रोत श्री श्रीपाल जी लोढ़ा,श्री मनीष जी मूंदड़ा, श्री घनश्याम जी औझा, श्री शिवनारायण जी मूंदड़ा तथा समय पर श्रेष्ठ कार्य संपादित करने के लिए जोधपुर के प्रसिद्ध बिल्डर व समाजसेवी श्री अशोक जी पंवार, अनुज तरूण गहलोत , मदन नाथ व अनिल विश्नोई सहित उत्कर्ष की कर्मठ टीम का बहुत-बहुत साधुवाद ज्ञापित करता हूँ।
ये मेरे जीवन का सबसे सुकून देने वाला प्रोजेक्ट होगा जब पश्चिम राजस्थान के गरीब मरीजों का हार्ट का इलाज बेहतरीन फैसेलिटी के साथ सरकारी हॉस्पिटल में हो सकेगा।
आपसे 13 सितम्बर को शाम 4:15 बजे लोकार्पण कार्यक्रम में पधारने हेतु सादर निवेदन है।
- निर्मल गहलोत
संस्थापक व सीईओ, उत्कर्ष क्लासेस
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram