रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्नावां गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नीयत से की गई है। लोगों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रतिमा की शीघ्र मरम्मत/पुनर्स्थापना की मांग की है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित करने में जुटी है और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
1.2K
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram