कोटपूतली–बहरोड़ जिला कलक्टर कार्यालय में बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी संपन्न हुई। बानसूर के गांव गूंता शाहपुर निवासी हेमन्त मेहरा और हनुमानगढ़ निवासी करीना काला दोनों न्यायिक अधिकारी ने बिना दहेज, बिना फिजूलखर्ची तथा संविधान को साक्षी मानकर विवाह कर समाज के सामने एक मिसाल पेश की। वर हेमन्त मेहरा, जो वर्तमान में चौथ का बरवाड़ा (सवाईमाधोपुर) में सिविल न्यायाधीश पद पर कार्यरत हैं, और वधू करीना काला, जो प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी हैं, ने बताया कि न्यायिक सेवा में होने के कारण वे संविधान को सर्वोपरि मानते हैं। इसी सम्मान और आस्था के चलते उन्होंने संविधान दिवस पर ही विवाह करने का निर्णय लिया।
2 427
Обсуждение
0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсуждение 0
Обсуждение не доступно в веб-версии. Чтобы написать комментарий, перейдите в приложение Telegram.
Обсудить в Telegram